पटना : बिहार में बढ़ता आतंक, बे’ख़ौफ़ अ’पराधी आए दिन किसी न किसी आपराधिक घटना को अं’जाम देते रहते है। ऐसी ही एक घटना फिर से प्रकाश में आया है। राजधानी में अ’पराधियों का बे’खौफ चेहरा एक बार फिर से देखने को मिला है।

मा’मला पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र का है। जहां बड़ी मस्जिद के ठीक सामने साउथ एनके इंटरप्राइजेज अमूल डेयरी प्रोजेक्ट के एजेंसी में दो हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घ’टना को अं’जाम देने की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि अपराधी दो की संख्या में अमूल दूध की एजेंसी में घुसे और हथियार के बल पर बैग में रखे लगभग डेढ़ लाख रुपए को लूटने का प्रयास किया। लूट का विरोध कर रहा है रामानुज अमूल दूध एजेंसी के कर्मी को अपराधियों ने गो’ली मा’र दी है।

जिसमें कर्मी के जांघ में गो’ली लगने की बातें सामने आ रही है। हालांकि आ’नन-फा’नन में घा’यल कर्मी को निजी अस्पताल में भ’र्ती कराया गया। जहां उसकी हा’लत बेहतर बताई जा रही। वहीं दूसरी तरफ इस घ’टना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

जक्कनपुर थाना प्रभारी सहित एएसपी संदीप सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर यहां पर लगे तमाम सीसीटीवी कैमरे की सहायता से छा’नबीन में जु’ट गई है।


