मुजफ्फरपुर : रेल अंडरपास पर लग सकता है ग्रहण, जानें पूरा मामला…

मुजफ्फरपुर। सांसद अजय निषाद के दो दिसंबर 2021 को लोकसभा में उठाए गए रेल अंडरपास निर्माण के मामले पर रेल राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने पत्र भेजा है।

सांसद को बताया कि उनकी ओर से उठाए गए रेल अंडरपास निर्माण के मामले की जांच कराई गई। मुजफ्फरपुर में गोबरसही, सादपुरा और रामदयालु नगर सहित आठ रेल फाटक हैं।

उन्होंने बताया कि रेलवे फाटक संख्या 99 शेरपुर, 97 दिघरा, 79 ढोली और दो स्पेशल मुजफ्फरपुर में रोड की ऊंचाई कम होने और जलभराव की समस्या के कारण तकनीकी रूप से व्यावहारिक नहीं है।

इन स्थानों पर रेल फाटक की भागीदारी के आधार पर अंडरपास निर्माण के लिए योग्य नहीं हैं। अत: इसपर अंडरपास नहीं बनाया जा सकता है। पत्र में बताया गया कि तीन रेल फाटक यानी रेल फाटक संख्या 100 सादपुरा, रेल फाटक संख्या सात स्पेशल रामदयालु नगर और रेल फाटक संख्या चार गोबरसही में है।

इन स्थानों पर राज्य सरकार के साथ लागत में भागीदारी के आधार पर रोड ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को सूचित किया गया, क्योंकि इन रेल फाटकों पर यातायात घनत्व एक लाख वाहन से अधिक है।

उन्होंने सांसद को बताया कि सात मई 2019 को रेल मंत्रालय व बिहार राज्य सरकार के बीच समझौते के अनुसार राज्य सरकार एकल निकाय के आधार पर इन कार्यों को निष्पादित करेगी।

उन्होंने बताया है कि रेल फाटक संख्या 104 ब्रह्मपुरा भी लागत की भागीदारी के आधार पर ओवरब्रिज के निर्माण के लिए योग्यता रखता है। सरकार से सहमति प्राप्त होने के बाद इसपर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading