मुजफ्फरपुर : ट्रैफिक सिग्नल का पोल लगाने पर कहा हुआ वि’रोध, जानें….

मुजफ्फरपुर। शहर में पहले से चिहिन्त जगहों पर एडवांस ट्रैफिक सिग्नल लगना शुरू हो गया है। कंपनीबाग स्थित सदर अस्पताल मोड़ के पास ट्रैफिक सिग्नल का पोल लगाने में एजेंसी के कर्मी जुटे थे।

इस दौरान दुकानदारों ने वि’रोध करना शुरू कर दिया। दुकान के सामने से पोल हटाने के लिए द’बाव देने लगे। इसकी सूचना पर पुलिस बल के साथ निगम का धावा मौके पर पहुंचा।

दुकानदारों को समझाकर शांत कराया। धावा दल का नेतृत्व कर रहे रामलाला शर्मा, नूर आलम ने बताया कि कुछ देर की नोकझों’क के बाद मामला शांत हुआ। दुकानदारों को समझाया गया कि सर्वे के अनुसार काम हो रहा है।

सरकारी काम में बा’धा डालना उचित नहीं है। बीते बुधवार से एडवांस ट्रैफिक सिग्नल लगना शुरू हुआ है। पहले फेज में शहर की चार जगहों पर सिग्नल लगेंगे।

ट्रायल सफल होने के बाद कुल 27 जगहों पर ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था होगी। पहले फेज में कंपनीबाग के साथ सरैयागंज टावर, डीएम आवास मोड़ व इमलीचट्टी में लगाने की योजना है। आठ मार्च से इसे चालू करने की भी तैयारी चल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading