मुजफ्फरपुर। शहर के एमडीडीएम कॉलेज में शिक्षक संघ की ओर से तीन शिक्षिकाओं की सेवानिवृति पर विदाई दी गई। समारोह में जूलॉजी की विभागाध्यक्ष डॉ. उषा कुमारी, परीक्षा नियंत्रक डॉ. रीता सिन्हा आदि उपस्थित रहीं।
डॉ. उषा कुमारी ने अपने अनुभव एवं कार्यो को साझा किया। संघ की ओर से तीनों शिक्षिकाओं को शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।
संचालन संघ की अध्यक्ष डॉ. अंजलि सिंह, डॉ. शकीला अजीम एवं डॉ.वीनिता वर्मा के सहोयग से आयोजन संपन्न हुआ।






