बिहार के छपरा में बीते एक हफ्ते से लापता नवविवाहिता का श’व नदी से ब’रामद हुआ है। घटना डोरीगंज थाना क्षेत्र के चिरांद गांव की है।

मृ’तक के पिता सत्यनारायण साह के द्वारा डोरीगंज थाने में आवेदन देकर अपनी बेटी के पति (दामाद) मुकेश कुमार, ससुर सुनील साह, सास मंजू देवी, देवर अंशु कुमार पर नामजद प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई है।

इसमें उन्होंने कहा कि मेरी लड़की माधुरी कुमारी की शादी आठ दिसंबर, 2020 को हिंदू रीति रि’वाज से हुई थी। मगर शादी के कुछ दिन बाद से उसके ससुरालवाले दहेज में और पैसे की मांग करते हुए लगातार उसको प्र’ताड़ित करते थे। इसी क्रम में 28-29 फरवरी की रात उन्हें फोन पर अपनी बेटी के गा’यब होने की सूचना मिली।

उन्होंने कहा कि गा’यब होने की सूचना पर जब मैं चिरांद पहुंचा तो लोगों द्वारा तरह-तरह की बात सुनने को मिली। मैंने अपने स्तर से अपनी बेटी की काफी खोजबीन की। जब उसका कहीं पता नहीं चला तो अंत में डोरीगंज थाने में द’हेज के लिए अपनी बेटी की ह’त्या कर श’व गा’यब कर देने की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया।

वहीं, शुक्रवार को मुझे सूचना मिली कि बंगाली बाबा घाट के समीप नदी में एक महिला का श’व पड़ा है। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और श’व को नदी से बाहर निकाला।

इस संबंध में डोरीगंज के प्रभारी थाना अध्यक्ष निधि कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है।

नदी से बरामद शव की पहचान माधुरी कुमारी के रूप में उसके पिता, चाचा एवं सगे-संबंधियों ने की है। पुलिस ने श’व को पो’स्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। श’व को देखने पर प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि ह’त्या करने के बाद उसको नदी में फें’क दिया गया था।
