भागलपुर ब्ला’स्ट : काजबली चक ब्लास्ट प्रशासनिक चू’क का नतीजा, जानें पूरा मामला

भागलपुर  : तातारपुर थाना क्षेत्र के काजबली चक में 3 मार्च की रात हुआ बम वि’स्फोट प्र’शासनिक चूक का परिणाम है. यह बात भागलपुर के एसएसपी बाबू राम ने न्यूज18 के कैमरे पर स्वीकार किया है। बता दें कि दो रोज पहले हुए ब’म विस्फोट में 12 लोगों की मौ’त हो चुकी है और 14 से ज्यादा लोग गं’भीर रूप से ज’ख्मी हैं।

भागलपुर ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत हो गई थी, मकान के परखचे उड़ गए थे.

न्यूज18 से बातचीत में भागलपुर के एसएसपी बाबू राम ने कहा कि इस धमाके में प्रशासन की लापरवाही नजर आती है. उन्होंने कहा कि स्थानीय थाना और स्थानीय IB की लापरवाही के कारण यह ब्ला’स्ट हुआ। शुरुआती जांच के बाद स्थानीय थाने के एसएचओ को निलंबित किया जा चुका है।

फिलहाल आगे की जांच जारी है और इस जांच के क्रम में जिस भी स्तर पर ला’परवाही की बात सामने आएगी और जो भी लोग इसमें दो’षी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी का’र्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में मो. आजाद की गि’रफ्तारी के लिए SIT का गठन किया गया है।

एसएसपी ने बताया कि  घटना स्टाल पर एफएसएल पहुंच चुकी है। उसने बहुत बारीकी से घ’टनास्थल का निरीक्षण किया है। अपने निरीक्षण के दौरान ATS के BDS टीम में शामिल सदस्यों से भी उन्होंने बातचीत की है। डीएम भागलपुर घटनास्थल का एक बार फिर से निरीक्षण करेंगे।

भागलपुर के डीआईजी सुजीत कुमार ने इस मामले पर कहा कि शुरुआती जांच में केस अ’वैध प’टाखा फैक्ट्री में वि’स्फोट का लगता है, मगर अन्य बातों से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। जांच पूरी होने के बाद ही तस्वीर साफ होगी।

DIG सुजीत कुमार ने साफ तौर पर कहा कि IB की तरफ से किसी भी तरह की इनपुट मिलने की कोई जानकारी मुझे नहीं है। फिलहाल भागलपुर पुलिस ब्ला’स्ट से जुड़े हर एंगल पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि इस केस में मो. आजाद की गि’रफ्तारी और उससे पूछताछ अहम है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading