मुजफ्फरपुर : वाव चाय की प्रस्तुति एक दिवसीय डांस वर्कशॉप, अभिषेक आनंद द्वारा मुजफ्फरपुर के आमगोला स्थित जलसा होटल में वर्कशॉप का आयोजन कराया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन एसके इवेंट द्वारा कराया गया। इस डांस प्रोग्राम में सैकड़ों ने हिस्सा लेकर डांस की बारीकियों के बारे में जाना। बच्चों को डांस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काफी उत्साह देखा गया।
वहीं, जाने-माने कोरियाग्राफर अभिषेक आनंद ने बताया कि डांस से बच्चों में प्रतिभा का विकास होता है। उन्होंने कहा कि डांस के साथ पढ़ाई भी जारी रखते हुए अपना सर्वांगीण विकास कर सकते है।
इस मौके पर वाव चाय के संस्थापक शुभम वैद्ययान, प्रणव श्रीवास्तव, अयान खान, सदाकत हुसैन, डी ब्वॉय बिट्टू, किशु सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।







