मुजफ्फरपुर : स्वास्थ्य आपके द्वार कार्यक्रम में बच्चों को दी गई चिकित्सा परामर्श

मुजफ्फरपुर : शहर के अंडी गोला स्थित एक बैंक्वेट हॉल में पुरनचन्द लेन विकास समिति के तत्वावधान में स्वास्थ्य आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर केजरीवाल हॉस्पिटल के वरीय शिशु रोग चिकित्सक डॉक्टर राजीव कुमार के द्वारा मुफ्त चिकित्सा परामर्श बच्चों को दिया गया। इस कार्यक्रम में 150 बच्चों को मुफ्त चिकित्सा परामर्श के अलावा सभी जरूरत की दवाएं मुफ्त दी गई।

पूरनचन्द विकास समिति के अध्यक्ष श्रीकांत चौधरी ने डॉ राजीव कुमार को शॉल ओढ़ाकर, श्रीमती ईशा सिन्हा ने पुष्पगुच्छ देकर व समिति के सभी सदस्यों ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन समिति के महामंत्री संजय झा ने किया।

इस कार्यक्रम में 150 बच्चों को मुफ्त चिकित्सा परामर्श के अलावे जरूरत की सभी दवाएं डॉ राजीव कुमार के द्वारा मुफ्त में दी गई।

इस कार्यक्रम में पुरनचन्द लेन विकास समिति के सदस्यों के अलावा संजय झा, श्रीकांत चौधरी, दिनेश कुमार, अमित कुमार टिकू, उज्जवल कुमार,  महेश्वर चौधरी, श्री पंकज प्रकाश, अजय नारायण सिन्हा, सत्येंद्र कुमार पिंकू, अजय कुमार,

राजा पंडित, संजीव कुमार रिंकू, प्रमोद गोस्वामी, राकेश चन्द्र सम्राट, हरनाम सिंह, संजय कुमार, गौरव आनंद समेत अन्य बहुत सारे लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक संजीव कुमार रिंकू थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading