मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के संत जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राथमिक से नवमी क्लास तक में नामांकन के लिए एक टेस्ट परीक्षा आयोजित की गई। इस टेस्ट परीक्षा में जिले के करीब दो सौ बच्चों ने हिस्सा लिया।
स्कूल के निदेशक प्रमोद कुमार ने बताया कि हमारे विद्यालय में जिस-जिस कक्षा में स्थान रिक्त है उन कक्षाओं में नामांकन हेतु बच्चों ने टेस्ट परीक्षा दी है, जिसका रिजल्ट सात मार्च को निकाला जाएगा।
उन्होंने बताया कि सफल परीक्षार्थी आठ मार्च से 15 मार्च के बीच अपना स्टोर्पींग पेपर के साथ स्कूल आकर अपना नामांकन करा सकते है।





