मुजफ्फरपुर : कोचिंग सेंटर के संचालक गि’रफ्तार, जानें मामला…

मुजफ्फरपुर। शराब तस्क’रों और धं’धेबाजों पर नकेल कसने के लिए उत्पाद विभाग की टीम लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में उत्पाद विभाग की टीम ने काजी मोहम्मदपुर थाना की आजाद कॉलोनी स्थित एक निजी कोचिंग सेंटर से शराब की खे’प बरामद की।

153 बोतल शराब सेंटर के शौचालय में छिपाकर रखी थी। टीम ने संचालक बरुराज थाना के चैनपुर निवासी डॉ. प्रवीण कुमार को गि’रफ्तार किया है। छाता चौक स्थित आबकारी थाने पर पू’छताछ की जा रही है। फिलहाल, शराब मा’फिया मो. नवाब फरार है।

उत्पाद विभाग ने कोचिंग संचालक डॉ. प्रवीण कुमार के अलावा पीयर थाना के रतवारा निवासी मो. नवाब व अन्य के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है।

इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि सूचना के आधार पर सेंटर पर छा’पेमारी की गई। तलाशी के दौरान शौचालय में रखी 153 बोतल श’राब बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मकान मालिक से भी पू’छताछ की गई है। वहीं, एएलटीएफ की टीम ने भी गि’रफ्तार कोचिंग संचालक से करीब एक घंटे तक पूछताछ की।

बताया जाता है कि मो. नवाब के खि’लाफ करजा और अन्य थानों में भी उत्पाद अधिनियम के के’स दर्ज हैं। डॉ. प्रवीण की कुंडली खंगाली जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.