आरा। बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर के कारनामेपुर थाना में पोस्टेड दारोगा ने सोमवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक दारोगा का नाम प्रकाश रजक था। वह गोपालगंज जिले के तीनटंगा के रहने वाले थे। एक माह पहले ही उनका ट्रांसफर हुआ था।
दारोगा ने सुबह 9 से 10 बजे के बीच फांसी लगाई। वह थाना परिसर में ही स्थित पुलिस बैरक में रहते थे। इसी बैरक की छत से टंगे पंखे में उन्होंने रस्सी बांधी और गले में फंदा डालकर झूल गए।

दोपहर 12 बजे साथी पुलिसकर्मियों को घटना की सूचना मिली। दारोगा काफी समय तक थाना नहीं पहुंचे तो सिपाही बैरक आए तब देखा कि उनका शव फंदे से झूल रहा है। मौके पर कई पुलिस अधिकारी पहुंचे हैं। घटना के संबंध में प्रकाश के परिजनों को सूचना दी गई है।