मुजफ्फरपुर : वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी की जा सकती है कु’र्सी, जानें…

मुजफ्फरपुर। बीजेपी ने बीआईपी के मुकेश सहनी पर संकेत दिए है। भाजपा के वरीय नेता ने एक निजी समाचार चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि 20 मार्च से पहले ही पार्टी उनके बारे में फैसला ले लेगी।

इसका स्वरूप क्या होगा, इसके बारे में उन्होंने कुछ भी नहीं कहा। यूपी चुनाव में अपने-अपने दलों के लिए प्रचार करने के बाद बिहार के राजनेता अब वापस आ गए है।

वहीं बयानों का दौर शुरू हो गया है। बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष और मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद एक बार फिर मुखर हो गए हैं। इस बार उन्होंने वीआइपी के साथ ही साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधा है।

उन्होंने बिहार और बिहारी को लेकर कांग्रेस के विभिन्न नेताओं की ओर से दिए जा रहे बयानों को दु’र्भाग्यपूर्ण करार दिया है। साथ ही कहा है कि इन्हीं वजह से पार्टी दिन ब दिन मिट्टी में मिलती जा रही है।

उन्होंने कहा कि वीआईपी प्रमुख ने यूपी चुनाव के दौरान उन्होंने बहुत गलत किया। हालांकि इसका योगी आदित्यनाथ की सरकार की सेहत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.