मुजफ्फरपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली गई प्रभातफेरी

मुजफ्फरपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स एवं राज्य सवात संघ के तत्वावधान में सभी कराटे व सवात (फ्रेंचबॉक्सिंग) खिलाड़ियों द्वारा श्रीवास्तव कॉलोनी, चूनाभट्टी रोड मालीघाट से प्रभातफेरी निकाली गई।

एशियन मेडलिस्ट उपासना आनंद, शिल्पी सोनम, शिहान ई.राहुल श्रीवास्तव द्वारा प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रभातफेरी रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स क्लब से संस्कृत कॉलेज, गौशाला, खादीभंडार, बीएमपी-6 होते हुए निकाली गई।

इसमें 200 के करीब खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस प्रभातफेरी में महिलाओं का खेल में उपलब्धि व योगदान से संबंधित थीम को पेंटिंग के माध्यम से दिखाया गया।

साथ ही उत्कृष्ट पेंटिंग बनाने वाले विजेता खिलाड़ी को इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन के चेयरमैन शिहान इंजीनियर राहुल श्रीवास्तव के द्वारा सम्मानित किया गया।

इसमें उपासना कुमारी को गोल्ड मेडल, रिधान झा को सिल्वर मेडल व आदित्य कुमार को ब्रांज मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर राज्य सवात् संघ के संयुक्त सचिव सुनील कुमार, कोच सुरज पंडित, बबली सिंह, नितेश कुमार, ममता गुप्ता, आदित्य राज सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.