मुजफ्फरपुर। मिठनपुरा स्थित वंदना गर्ल्स छात्रावास में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर छात्राओं ने सभी का मन मोह लिया।
वहीं लोकगीतों से छात्राओं ने परंपरा को जीवंत किया। छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। छात्रावास की संचालक वंदना पांडेय ने कहा कि इस बार आत्मीय रंगों से होली खेलकर हम सामाजिक सदभाव का संदेश दें।
वहीं द्वेष व क्लेश को भूलकर सभी सामाजिकता का परिचय दें। होली में को ई भी ऐसी गतिविधि न करें जिससे किसी दूसरे को परेशानी हो।
प्राकृतिक गुलाल का उपयोग करें और एक-दूसरे को दिल से जुड़कर बधाई दें। मौके पर कादंबिनी ठाकुर, रमन सर, राजेश सर, हिमांशु कुमार समेत कई छात्राएं मौजूद थी।




