मुजफ्फरपुर। जुब्बा सहनी पार्क के नजदीक स्थित भोलेनाथ व बजरंबली के 50 साल पुराने प्राचीन मंदिर हटाने को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मोदफलपुर सहित हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चे’तावनी दी है।

संगठनों का कहना है कि मुजफ्फरपुर प्रशासन के द्वारा मंदिर को गुपचुप तरीके से तोड़कर हटाने की सा’जिश का वि’रोध किया गया है। वहीं प्रशासन की बुद्धि की शुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ व भजन कीर्तन किया गया।
संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि नगर निगम प्रशासन के द्वारा रात में चुपचाप बजरंगबली तथा भोले बाबा के प्राचीन मंदिर को नेस्तनाबूद कर देने का कार्यक्रम है।
प्रशासन की इस हिंदू विरोधी साजिश की सूचना मिलते ही सैकड़ों हिंदू कार्यकर्ताओं ने रात भर जग कर मंदिर की पहरेदारी की। इस कारण प्रशासनिक अमला अपने मंदिर को हटाने में कामयाब नहीं हो पाया।
आशंका है कि दोबारा प्रशासन ऐसा प्रयास करेगा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और मुजफ्फरपुर के अन्य सभी हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता प्रशासन को यह सूचना एवं चेतावनी दी कि प्रशासन हिंदू समाज की शांतिप्रियता को उसकी कायरता समझने की भूल ना करें
और इस प्रकार का एकतरफा हिंदू विरोधी कार्य करने का दुस्साहस नहीं करें। नहीं तो इसकी प्रतिक्रिया पूरे जिले में होगी इसकी पूरी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।
