मुजफ्फरपुर: यूक्रेन से लौटे छात्र-छात्राएं, कुछ का आना अभी बाकी, जानें…

मुजफ्फरपुर। यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे जिले के सात और छात्र-छात्राएं घर लौट आए। इस तरह अब चार के आने का इंतजार है। इनमें से भी तीन यूक्रेन की सीमा से बाहर निकल गए हैं।

एकमात्र श्यामल मणि अब भी सुमी में है। उसे भी बाहर लाने की तैयारी चल रही है। मालूम हो कि जिले के 46 छात्र-छात्राएं यूक्रेन के विभिन्न प्रांतों में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे।

रूस के हमले के बाद सभी वहां से अपने घर लौटने लगे। जिला आपदा विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में इनमें से सात और विद्यार्थी घर आ गए।

इनमें सुमित शंकर, साहिल कुमार चावला, भवादिया वत्स, शृष्टि सिंह, मनीष कुमार, सुमित राज और अंसार अली शामिल हैं। इस तरह कुल 42 छात्र-छात्राएं सकुशल लौट गए हैं।

वहीं कई दिनों से खारकीव में फंसे दीवान रोड का विवेक प्रियम रोमानिया पहुंच गया है। इसके अलावा शालिनी प्रिया भी रोमानिया में है। ऋषि कर्ण सिंह पोलैंड में है। इनके सोमवार को पहुंचने की उम्मीद है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.