मुजफ्फरपुर : एईएस के लिए पीएचसी में 65 की जगह 35 दवाएं रहेंगी उपलब्ध, जानें पूरा मामला…

मुजफ्फरपुर। एईएस से लिए सभी पीएचसी में अब 65 की जगह 35 ही दवाएं रहेंगी। एईएस की एक्सपर्ट कमेटी ने यह निर्देश जिले को दिया है।

इस बीमारी की मॉनिटरिंग कर रहे केयर इंडिया के जिला प्रतिनिधि सौरभ तिवारी ने बताया कि एक्सपर्ट कमेटी का कहना है कि पीएचसी में 35 तरह की दवाएं ही मरीजों के लिए जरूरी हैं, बाकी दवा मेडिकल कॉलेज में रहेंगी।

केयर इंडिया ने ही सभी पीएचसी का गैप असेसमेंट किया है। गैप असेसमेंट जो दवाएं खराब हो गयीं थी, उसके बदले नई दवाएं रखने का निर्देश दे दिया गया है।

उधर, जिला स्वास्थ्य समिति से एईएस पर जागरूकता के लिए सभी 31 विभागों को पत्र भी सोमवार को जारी कर दिया। पत्र में सभी विभागों को दी गयी जिम्मेदारी के अनुसार काम करने को कहा गया है।

एईएस के नोडल डॉ सतीश कुमार के अनुसार एसकेएमसीएच के पीकू में सभी डॉक्टरों को एईएस पर ट्रेनिंग दी जायेगी। बीमारी की रोकथाम के लिए सभी विभागों के कामकाज भी तय कर दिये गये हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading