मुजफ्फरपुर : आरटीआई में सड़क का’टने का ब्योरा न देकर मरम्मत की दी जानकारी, जानें..

मुजफ्फरपुर। शहर में विभिन्न योजनाओं के नाम पर धड़ल्ले से सड़कें का’टी जा रही हैं। निगम क्षेत्र में खोदे गए गड्ढों के कारण शहरवासी प’रेशान हैं।

इस बारे में सूचना के अधिकार के तहत निगम प्रशासन से जानकारी मांगने पर टा’लमटोल वाला र’वैया अपनाया गया। सवाल कुछ पूछा गया, जवाब कुछ और आवेदक को भेजा गया।

योजना का विस्तृत ब्योरा देने के बदले निगम की ओर से मरम्मत के बारे में जानकारी दी गई।

शहर के बालूघाट निवासी संजीव कुमार ने आरटीआई के तहत निगम से जवाब मांगा था। जिन योजनाओं से सड़कें का’टी जा रही हैं, उन सभी योजनाओं को संपादित करने के लिए बनी कार्ययोजना का विस्तृत ब्योरा उपलब्ध कराने के बारे में जानकारी मांगी थी।

इसके जवाब में निगम की ओर से बताया गया कि विभिन्न योजनाओं के निर्माण के दौरान सडकें का’टी जा रही हैं। का’टी गई सड़कों की मरम्मत का काम चल रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading