मुजफ्फरपुर : सिंगापुर में एमआइटी के तीन छात्र प्रस्तुत करेंगे प्रोजेक्ट, जानें पूरा मामला…

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी (एमआइटी ) के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। यहां के तीन छात्र मो. हैदर अली, अश्विनी और गौतम सिंगापुर में प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे।

संस्थान के स्टार्टअप सेल और लर्निंग व्हाइल ट्रैवलिंग (एलडब्ल्यूटी) की ओर से इंटरनेशनल स्टार्ट आफ इंक्रीमेंट टूर सिंगापुर के लिए विद्यार्थियों के बीच दो चरणों में प्रतियोगिता कराई गई थी।

पहले चरण में 28 टीमों के 84 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें 12 टीमों के छात्रों के स्टार्टअप प्लान को निर्णायक समीति ने चुना। इसके बाद नौ मार्च को हुए दूसरे चरण में तीन टीमों के स्टार्टअप प्रोजेक्ट को अंतिम रूप से चुना गया।

बताया गया कि मैकेनिकल ब्रांच में चौथे वर्ष की पढ़ाई कर रहे मो. हैदर अली के नेतृत्व में हेल्पिंग बंधु प्रोजेक्ट विकसित किया गया है। यह एक ऐसा स्टार्टअप आइडिया है जो विद्यार्थी और बेहतर कोचिंग संस्थान के बीच पुल का काम करेगा।

वहीं 2015 बैच के अश्विनी की टीम ने लर्निंग स्कूल एक्सपेरिमेंट स्टार्टअप का आइडिया दिया है। लर्निंग स्कूल एक्सपेरिमेंट स्टार्टअप से सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों को जादुई तरीके से विज्ञान के प्रयोगों को सिखाया जाएगा।

बच्चे वर्चुअल प्रयोग करते हुए लैब में शोध करना सीखेंगे। इसे सिविल इंजीनियरिंग से पासआउट हो चुके छात्र अश्विनी की टीम ने तैयार किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading