मुजफ्फरपुर : नगर आयुक्त ने डीएम से बैठक के लिए मांगी अनुमति

मुजफ्फरपुर। विधान परिषद के चुनाव को लेकर जिले में आचार संहिता लागू है। इसके कारण नगर निगम बोर्ड एवं सशक्त स्थायी समिति की बैठक नहीं हो पा रही है।

इसी को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रणव कुमार को पत्र लिखकर बजट का पारित करने एवं जलजमाव से निजात को लेकर चर्चा के लिए नगर निगम बोर्ड एवं सशक्त स्थायी समिति की विशेष बैठक बुलाने की अनुमति मांगी है। निगम एवं जनहित में बजट का पास होना जरूरी बताया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.