पूर्व कांग्रेस नेता अश्विनी कुमार बोले- खत्म हो रहा कांग्रेस का खेल

पूर्व कांग्रेस नेता अश्विनी कुमार ने गुरुवार को कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे इस सबसे पुरानी पार्टी का ‘खेल खत्म’ हो जाने और देश में वैकल्पिक राजनीतिक विमर्श के उभार का संकेत है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) और तृणमूल कांग्रेस इस वैकल्पिक राजनीतिक विमर्श के मुख्य सूत्रधार हैं और आशा है कि यह नये एवं ताजा राजनीति की शुरुआत है जो जन भावनाओं के प्रति जवाबदेह है।

अब तक की चुनावी मतगणना के रुझानों के अनुसार आप पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 91 पर आगे चल रही है। रुझानों के मुताबिक सत्तारूढ़ कांग्रेस पंजाब में बिल्कुल सिकुड़ गयी है जबकि बहुजन समाज पार्टी के साथ चुनाव लड़ने वाले शिरोमणि अकाली दल भी कुछ खास नहीं कर पायी है।

कुमार ने कहा , ‘चुनाव परिणाम शासन की स्वाभाविक पार्टी के तौर पर कांग्रेस का खेल खत्म हो जाने का संकेत है। एक नया राजनीतिक विमर्श उभर रहा है जिसमें आप और तृणमूल कांग्रेस सूत्रधार है जबकि अवांछनीय कांग्रेस प्रासंगिक रहने के हताशापूर्ण बहाने बना रही है, लेकिन उसे ऐसा रहने के लिए क्रांतिकारी बदलाव से गुजरना होगा।’

कुमार ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में उसकी (भाजपा की) शानदार जीत को हमें वर्तमान सामाजिक वास्तविकता की अपनी समझ पर पुनर्विचार करने की जरूरत है क्योंकि भाजपा को अब सांप्रदायिक या जातिवादी पार्टी के रूप में नहीं देखा जाता है।’ कुमार ने 46 सालों तक पार्टी में रहने के बाद विधानसभा चुनाव से पहले 15 फरवरी को कांग्रेस छोड़ दी थी और पंजाब में आप की लहर का अनुमान व्यक्त किया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading