पंजाब मतदान परिणाम बाद : कुमार विश्वास के घर मिठाई ले पहुंचे ‘आप’ विधायक, पु’लिस ने रो’का

पंजाब में बंपर जीत के बाद आम आदमी पार्टी काफी उत्साहित है। पार्टी के कार्यकर्ता आपस में मिठाई बांट रहे हैं और होली खेल रहे हैं। सीमांत प्रदेश में शानदार जीत के बाद पार्टी के विधायक कुमार विश्वास के घर मिठाई लेकर पहुंचे तो पुलिस सतर्क हो गई।

Birth Day Special Of Most Popular Hindi Poet Dr Kumar Vishwas | जन्मदिन  विशेष: हिंदी मंच के लोकप्रिय कवि कुमार विश्वास के जन्मदिन पर देखें 'महाकवि'  के सभी एपिसोड

मामला इसलिए भी चौंका देने वाला है क्योंकि पंजाब में मतदान से पहले कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर संगीन आरोप लगाए थे। कहा था कि वह पंजाब के सीएम या खालिस्तान के पहले पीएम बनने का ख्वाब देख रहे हैं।

गुरुवार को शानदार जीत के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान और उनके समर्थकों को इंदिरापुरम में पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास के आवास के बाहर पुलिस ने रोक लिया। अरविंद केजरीवाल के पूर्व विश्वासपात्र कुमार विश्वास ने हाल ही में यह आरोप लगाते हुए विवाद खड़ा कर दिया था कि आप के राष्ट्रीय संयोजक पंजाब चुनाव जीतने के लिए हाशिए और अलगाववादी तत्वों से ‘समर्थन लेने के लिए तैयार’ हैं।

पुलिस द्वारा उन्हें रोकने के बाद दिल्ली के उत्तम नगर के विधायक बाल्यान ने कहा कि वह विश्वास को “मिठाई खिलाने” के लिए मिलना चाहते थे क्योंकि आप पंजाब में सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। विधायक ने कहा, “हम यहां किसी विरोध प्रदर्शन के लिए नहीं आए हैं। अगर वह (विश्वास) इस समय यहां नहीं हैं, तो हम रात में उन्हें मिठाई, नींद की गोलियां और रक्तचाप की गोलियां देने आएंगे। हम कल सुबह भी आ सकते हैं।

विश्वास पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए बाल्यान ने कहा कि वह सोच रहे हैं कि चुनाव नजदीक होने पर केजरीवाल के खिलाफ बयान देने के लिए आप के पूर्व नेता ने भाजपा के साथ क्या समझौता किया होगा। शहर के पुलिस अधीक्षक (द्वितीय) ज्ञानेंद्र सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया कि विश्वास के आवास के पास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कोई अ’प्रिय घ’टना न हो।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading