महंगाई की पड़ेगी मार : पेट्रोल डीजल हुआ और महंगा, जानें नई कीमत….

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बढ़ने को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की श्रीलंका स्थित सब्सिडरी ने देश के लोगों को बड़ा झटका दिया है।

दरअसल, कंपनी ने श्रीलंकाई रुपये के बहुत अधिक अवमूल्यन के कारण पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें बढ़ा दी हैं। बढ़े हुए दाम शुक्रवार से प्रभाव में आ गए हैं। एक महीने में यह तीसरी बार है जब कंपनी ने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं।

लंका इंडियन ऑयल कंपनी (एलआईओसी) ने कहा कि डीजल की खुदरा कीमत 75 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की 50 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई है। अब यहां पेट्रोल के दाम 254 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 214 रुपये प्रति लीटर है।

एलआईओसी के प्रबंध निदेशक मनोज गुप्ता ने कहा, ‘‘सात दिन के भीतर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले श्रीलंकाई रुपये में 57 रुपये की गिरावट आई है। तेल और गैसोलिन उत्पादों की कीमतों पर इसका सीधा असर पड़ा है। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पश्चिमी देश रूस पर प्रतिबंध लगा रहे हैं इसके कारण भी तेल और गैस के दाम बढ़ रहे हैं।’’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.