हरलाखी (मधुबनी). हरलाखी प्रखंड के खिरहर थाने के एक गांव में बुजुर्ग को पीटकर दबंगों ने जबरदस्ती बहू की मांग में सिंदूर भरवा दिया। पिटाई से ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य लोग तमाशबीन बनकर वीडियो बनाते रहे। पुलिस ने ससुर को हिरासत में ले लिया है।

लाेगों का कहना है कि महिला की सास ने ही भीड़ जुटाई थी। पुलिस घटना में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। सभी फरार हैं। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार झा ने बताया कि महिला से भी संपर्क किया जा रहा है। अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। वीडियो की जांच की जा रही है। गांव के कुछ दबंगाें ने ससुर से बहू की मांग में जबरन सिंदूर भरवाया है।