मुजफ्फरपुर में शुक्रवार की रात सेंट्रल जेल गेट के समीप पान की गुमटी में आ’ग लग गयी। देखते-देखते गुमटी धू-धू कर ज’लने लगा। बगल में एक झो’पड़ी को भी आग ने अपनी च’पेट में ले लिया।

अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही मिठनपुरा पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचे। आधे घन्टे में ही आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन, तबतक दुकान और झोपड़ी जलकर राख हो चुकी थी।

बताया जाता है कि बजली के पोल से गिरी चिंगारी से यह आग लग लगी थी। घ’टना को लेकर दुकानदार मो. जसीम ने अ’ग्निशमन विभाग को दिये आवेदन में 50 हजार की क्षति बतायी है।

घ’टना को लेकर बताया जाता है कि शुक्रवार की रात अचानक गुमटी से आग की लपटे उठने लगी। गुमटी के बगल में झोपड़ी बनाकर रहनेवाली मानसिक रूप से कमजोर महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन, आग पूरी तरह से दुकान में फै’ल चुका था। फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान किसी प्रकार की जान माल की क्षति नहीं हुई। गुमटी में रखा सामना ज’लकर राख हो गया।
