मुजफ्फरपुर : RRB-SSC परीक्षा में सेटिंग करने वाले शातिर का भंडाफोड़

बिहार : सॉल्वर गैंग का कनेक्शन मुजफ्फरपुर से जुड़ने के बाद शुक्रवार को पटना पुलिस ने रामदयालु के नव इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड कोचिंग संस्थान पर रेड मारी। पुलिस ने पूरे संस्थान की तलाशी ली, जिसमें मिले 500 से अधिक कंप्यूटर जब्त किए हैं। आ’रोप है कि यह लोग रेलवे, SSC, शिक्षक पात्रता और बैंकिंग की ऑनलाइन परीक्षाओं में सेटिंग कर कैंडिडेट्स को पास कराते थे। इसके लिए 50 हजार रुपए से लेकर एक लाख तक डील होती थी।

Balaghat News: लोहे के पाइप चोरी करने वाले पांच शातिर चोर गिरफ्तार भेजे गए  जेल - Naidunia.com

बताया जा रहा है कि एग्जाम के दौरान सेंटर के सर्वर के IP एड्रेस को ही हैक कर लिया जाता था। इस’के बाद असली परीक्षार्थी सिर्फ सेंटर में बैठा रहता था। बाकी काम बाहर कहीं एक कमरे में बैठा दूसरा अभ्यर्थी करता था।

इस गैं’ग में सेंटर संचालकों के साथ ही कई और शा’तिर भी जुड़े हैं। उन सभी के बारे में पता किया जा रहा है। यहां से जिन्होंने भी परीक्षा दी और पास हुए हैं, पटना पुलिस उन सभी की कुंडली भी खंगाल रही है।

टीम में शामिल दानापुर थाना के सब इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव ने बताया कि यह रेड चार दिन पुर्व  पटना में इस गैं’ग के खि’लाफ हुई का’र्रवाई के बाद की गई है। पटना पुलिस ने इस संस्थान के संचालक अश्विनी सौरभ समेत चार को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में पता लगा कि मुजफ्फरपुर के रामदयालु में भी अश्विनी सौरभ का संस्थान है। इसलिए यहां पर भी टीम रेड करने आई है। रेड के दौरान सेंटर पर मौजूद दो कर्मियों से पू’छताछ की जा रही है। सभी कंप्यूटर्स को जब्त कर FSL जांच के लिए भेजा जाएगा।

इस कार्रवाई के बारे में पटना पुलिस के अधिकारी विशेष जानकारी देने से बचते रहे। उनका कहना था कि कार्रवाई पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी। सभी कम्प्यूटरों को एकत्रित कर पटना ले जाने की कवायद की जा रही है। दोनों कर्मियों से भी कई बिन्दुओं पर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading