मुजफ्फरपुर। गेहूं के सारे उत्पादों पर तीन से पांच रुपये की प्रति किलो बढ़ोतरी हो गई है। होली में आंटा, मैदा, सुजी, चोकर आदि महंगा होने से लोगों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ा है।
आटा की कीमत पहले 21 रुपये थी अब 26 रुपये हो गया। सूजी पर पहले 26 रुपये थी अब 30 रुपये बिक्री हो रही। वहीं मैदा 24 रुपये से बढ़कर 28 रुपये हो गया।
किराना के होलसेल व्यवसायी केदार गुप्ता ने बताया कि गेहूं की आवक कम होने से ऐसी स्थिति पैदा हुई है। किराना व्यवसायी पंकज चौधरी ने बताया कि होली बाद जब गेहूं की नई फसल आएगी तब जाकर कुछ रेट गिरेगा।
रोहुआ के किसान नवनीत कुमार ने बताया कि अभी 20 दिनों तक बढ़े हुए दाम पर भी गेहूं के सारे उत्पाद मिलेंगे। वहीं होली में पुआ, गुजिया एवं अन्य पकवान बनाने के लिए लोगों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ेगा।

ब्रांडेड कंपनियों के पहले उत्पाद वाले पैकेट पर भी नए दर से दुकानदार ले रहे हैं। ड्राइ फ्रूट एवं अन्य मेल की बिक्री कम होने से पिछले साल के रेट में ही बिक्री हो रही। कोरोना के कारण गोला बाजार, सरैयागंज, माल आदि में भी बिक्री यथावत है।

