मुजफ्फरपुर। तमाम प्रयासों के बावजूद अ’पराधियों के हौसले बुलंद है। मुजफ्फरपुर में रं’गदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। ध’मकी देने वालों पर पुलिस की का’र्रवाई नहीं होने से नि’राश होकर ग्रामीण चिकित्सक ने अपना घर छोड़ दिया है। डॉक्टर ने शहर के अपने घर में ताला लगा दिया है और सपरिवार अपने गांव लौट गए हैं। पीड़ित ग्रामीण चिकित्सक शिव प्रसाद सिंह बरुराज थाना के नरवारा गांव के रहने वाले हैं।

उनसे अ’पराधियों ने रं’गदारी मांगी है। ध’मकी दी कि शहर में मकान बनाकर रहने के लिए पांच लाख रुपये देने होंगे। इनकार पर ब’म से मकान उड़ा देने की भी ध’मकी दी। चिकित्सक ने ब्रह्मपुरा थाना के दाउदपुर कोठी में 10 धुर जमीन खरीदकर एक साल पहले मकान बनाया था। पोते को शहर में रखकर अच्छे स्कूल में पढ़ाने की इच्छा थी। बीते 19 फरवरी व 22 फरवरी को कॉल कर रं’गदारी मांगी गई।

शिव प्रसाद सिंह ने 23 फरवरी को ए’फआईआर दर्ज कराई। 19 दिन बीत गए, लेकिन अबतक पुलिस अ’पराधियों को नहीं गि’रफ्तार कर सकी। खौ’फजदा चिकित्सक पूरे परिवार को लेकर फिर से गांव लौट गए। दाउदपुर कोठी मोहल्ला स्थित उनके मकान में ताला ल’टक गया।
उन्होंने बताया कि दो अलग-अलग नंबरों से रं’गदारी के लिए कॉल कर ध’मकी दी गई थी। मुशहरी के एक गांव के रोहित कुमार की पहचान हुई। उसके घर पर पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन वह फ’रार मिला।
वहीं, ब्रह्मपुरा थानेदार अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में अ’पराधियों का कुछ सु’राग मिला है। इसपर स’र्विलांस से’ल और डीआईयू की टीम काम कर रही है।
