मुजफ्फरपुर : अ’वैध पा’र्किंग पर स’ख्त होगी का’र्रवाई, क’ड़ाई से पालन कराया जाएगा यातायात नियम, जानें….

मुजफ्फरपुर। शहर में कहीं भी अवैध रूप से वाहन पार्क किया तो खैर नहीं। जारी हुआ कार्रवाई का आदेश। समाहरणालय में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अपर समाहर्ता राजेश कुमार ने यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया।

कहा, वाहनों पर स्पीड गवर्नर, ओवरलोडिंग, सेफ ड्राइविंग प्रेशर हार्न के विरुद्ध का’र्रवाई करें। सड़कों पर पर्याप्त संख्या में साइनेज लगवाने को कहा, ताकि लोगों को आगे के रास्ते के बारे में पता चल सके। इसके अलावा हर दिन अवैध पार्किंग के वि’रुद्ध का’र्रवाई के लिए निर्देश दिया गया।

मुख्य सड़कों पर लगातार पेट्रोलिंग करने और सघन जांच अभियान चलाने को कहा। इस दौरान हेलमेट जांच, सीट बेल्ट जांच को भी देखते हुए नियम तोड़ने वालों पर चालान काटकर जुर्माने वसूले जाएं। अपर समाहर्ता ने कहा कि ऐसे नागरिकों की पहचान करें, जो विशेष अवसर पर सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करते हैं।

बैठक में बिहार ट्रांसपोर्ट मोटर संघ के अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह ने भी कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इसको लागू करने के लिए डीटीओ को कहा गया। डीटीओ ने कहा कि जनवरी से अब तक वाहन जांच अभियान में 82 लाख 93 हजार पांच सौ रुपये जुर्माने वसूले गए हैं।

सिमुलेटर के माध्यम से वाहन चालक क्षमता संवर्धन करने हेतु जिला के वैद्य मोटर ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूलों में उन्नत चालन प्रशिक्षण योजना के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान में जिले में तीन ड्राइविंग स्कूल का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसे बढ़ाकर चार कर दिया गया है। इनमें से तीन मोटर ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूलों की स्वीकृति हो चुकी है। इसमें दो मोटर ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.