Breaking News : मुंबई के ट्राइडेंट होटल में लगी आग, मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां ..!!

मुंबई: मुंबई में बुधवार को करीब 11 बजे रात को नरीमन प्वॉइंट इलाके में ट्राइडेंट होटल में आग लग गई है। यह आग ग्राउंट फ्लोर में एक शो रूम लगी। सूत्रों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इससे पहले उपनगरीय अंधेरी के मरोल में ईएसआईसी कामगार अस्पताल में जबरदस्त आग की घटना के दो दिन बाद बुधवार देर शाम फिर से आग लग गई। इस अस्पताल में आग लगने की पहली घटना में 9 लोगों की मौत हो गई थी। नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी थी। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आपदा प्रबंधन इकाई के अधिकारी ने बताया कि आगजनी की घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना शाम 7.54 मिनट पर हुई।

विस्तार से जानकारी के लिए प्रतिक्षा करें…….!!!

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading