PATNA: रेलवे टेंडर घोटाला मामले में पटियाला हाउकोर्ट में होगी सुनवाई, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होंगे लालू,

पटना/दिल्ली. रेलवे टेंडर घोटाला मामले में गुरुवार को पटियाला हाउकोर्ट में सुनवाई होगी। सुनवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पेशी होगी। राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव भी सुनवाई के दौरान मौजूद रहेंगे। बता दें कि 19 नवंबर को हुई पिछली सुनवाई में तबीयत खराब होने की वजह से लालू कोर्ट में पेश नहीं हो सके थे। जज ने अगली सुनवाई के दौरान लालू को पेश होने के आदेश दिए थे।


क्या है आईआरसीटीसी घोटाला?
आईआरसीटीसी (भारतीय रेल पर्यटन एवं खानपान निगम) टेंडर घोटाले में राजद सुप्रीमो लालू यादव पर आरोप है कि उन्होंने साल 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहते हुए एक निजी कंपनी को अवैध तरीके से भुवनेश्वर और रांची में दो होटलों को चलाने का ठेका दिया था।

इसके एवज में उन्हें पटना के सगुना मोड़ इलाके में इस कंपनी ने 3 एकड़ जमीन मुहैया कराई थी। इस मामले में सीबीआई ने लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading