VAISHALI : महात्मा गांधी सेतु पर कार और ऑटो में आमने-सामने की टक्कर..!!

महात्मा गांधी सेतु पर बुधवार की दोपहर ओवरटेक के क्रम में कार एवं ऑटो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं लेकिन इन दोनों गाड़ियों पर सवार सभी लोग को बाल-बाल बचा लिया गए।

घटना के बाद सेतु पर जाम की स्थिति बन गई तथा दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया। घटनास्थल से पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों को हटवा कर यातायात को चालू कराया।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर पटना की ओर से एक कार काफी तेज गति से हाजीपुर की ओर आ रही थी जबकि यात्रियों से भरा एक ऑटो हाजीपुर से पटना की ओर जा रहा था। ओवरटेक करने के दौरान सेतु के पाया नंबर-28 के निकट कार एवं ऑटो की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।  संयोग अच्छा रहा कि सभी यात्री सुरक्षित बच। सभी को सिर्फ हल्की चोट लगी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.