सीतामढ़ी। चोरौत प्रखंड मुख्यालय के दुर्गा चौक के निकट आयोजित आठ दिवसीय महावीरी झंडोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। 151 फीट लंबा महावीरी झंडा एवं बजरंगबली की 20 फीट उंची प्रतिमा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
मौके पर यदुपट्टी, भंटाबारी , परिगामा सहित अन्य गांव के खिलाड़ियों ने परंपरागत हथियारों से अपने करतब दिखाया। साथ ही आयोजन समिति द्वारा मेला तथा सुगम संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया सीमावर्ती क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग आ रहे हैं । कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग रात में आल्हा उदल का नाटक देखने जुट रहे हैं । साथ ही पंडाल में ठहरने की भी व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा किया गया है।