कल से 5 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें अपने जरूरी काम..!!

आने वाले हफ्ते में अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम बचा है तो उसे आज ही निपटा लें. बैंक से जुड़े जरुरी काम निपटाने के लिए आपके पास 20 दिसंबर तक समय है. इसकी वजह है कि देशभर के सरकारी बैंक 5 दिन बंद रहेंगे. बता दें कि इस दौरान दो दिन बैंक कर्मचारियों की हड़ताल है.

किस दिन किस वजह से बंद रहेंगे बैंक, जानें पूरी डिटेल्स
इस सप्ताह बैंकों में 20 दिसंबर तक कामकाज सुचारू रूप से चलेगा.

शुक्रवार 21 दिसंबर को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल रहेगी. इस कारण सभी सरकारी बैंकों में कामकाज ठप रहेगा.

इसके अगले दिन यानी 22 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार होने का कारण देशभर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों में अवकाश रहेगा.

23 दिसंबर को रविवार को कारण सभी बैंकों में अवकाश रहेगा.

24 दिसंबर को सभी बैंकों में कामकाच सुचारू रूप से होगा.

25 दिसंबर को क्रिसमस के कारण सभी बैंकों में अवकाश रहेगा,

जबकि 26 दिसंबर को बैंक कर्मचारियों की यूनाइटेड फोरम की हड़ताल के कारण सभी सरकारी बैंक बंद रहेंगे.

21 से 26 दिसंबर तक 6 दिन में से बैंक केवल एक दिन खुलेंगे. हालांकि, हड़ताल वाले दिनों में प्राइवेट बैंकों में कामकाज होगा. इन पांच दिनों में एक दिन क्रिसमस की छुट्टी है. अन्य दो दिन चौथा शनिवार है और रविवार रहने के कारण प्राइवेट बैंक का भी अवकाश रहेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.