वैशाली. बिहार के वैशाली जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े कारोबारी गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना हाजीपुर प्रखंड के गांधी सेतु पर हुई।
स्थानीय लोगों ने गुंजन को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फायरिंग में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घात लगाए अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुंजन खेमका किसी काम से हाजीपुर जा रहे थे। वे जैसे ही अपने कार्टून फैक्ट्री के पास कार से उतरे, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली चलने से इलाने में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि गुंजन जिस गाड़ी में सवार थे उसपर भाजपा का झंडा लगा है।

पटना के बड़े कारोबारी हैं गोपाल
मृतक गुंजन खेमका के पिता गोपाल खेमका पटना के बड़े कारोबारी हैं। वे राजेंद्र नगर स्थित मगध हॉस्पिटल के मालिक हैं और हाजीपुर में उनकी दो फैक्ट्री है। इसके अलावा पटना में उनके कई दवा दुकान हैं और कई बड़े स्टोर में वे कार्टून का सप्लाई करते हैं।