मुजफ्फरपुर | बुधवार की देर रात बी एम पी जवान को गोली मारकर हत्या कर दी गयी। हत्या करने वाले आरोपी भी बी एम पी के जवान है।
साथी बी एम पी के जवानों ने बताया कि मृतक जवान मनीष को आरोपी प्रेम चंद्र से कुछ बातों को लेकर खट पट चल रही थी।
जिसके कारण बैरक में सोई हुई अवस्था मे आरोपी जवान प्रेमचंद ने मृतक जवान मनीष को गोली मार दी।
जिसके बाद मनीष की मौत हो गयी।
हालांकि घटना की आवाज सुन कर अफरा तफरी मच गई। गोली की आवाज सुन और जवान साथी जब देखे तो आरोपी जवान से राइफल छीन स्थानीय थाना मिठनपुरा पुलिस को इस मामले की जानकारी दी।
लेकिन इस मामले की जानकारी मिलने पर एस एस पी मनोज कुमार घटना स्थल पर पहुच।इस घटना खुद से जाकर देखा।
हालांकि अभी तक यह क्लियर नही हो पाया है कि किन कारणों से मनीष को गोली मारी है।
जबकि आरोपी जवान प्रेम चंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की करवाई की जा रही है।
मृतक जवान मनीष अमरपुर के रहने वाला था।