मुजफ्फरपुर। सदर थाना क्षेत्र के दिघरा में रिलायंस पेट्रोल पंप के मैनेजर से 25 लाख लू’ट मामले में गि’रफ्तार शा’तिर सरैया के रवि पांडेय से पू’छताछ के आधार पर कई जगहों पर छा’पेमारी की गई।
किसी की गि’रफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि रवि के पास से एक कट्टा और गो’ली बरामद हुआ है। पूछताछ में पता चला कि वह शहर के एक प्रसिद्ध मंदिर में पुजारी था। दो साल पूर्व बैरिया इलाके से उसे 500 से अधिक पि’स्टल की गो’लियों के साथ पकड़ा गया था। इसके बाद उसे मंदिर से हटा दिया गया था। जमानत पर जेल से निकलने के बाद वह बड़ी वा’रदात को अंजाम देने की फिराक में था। इसके लिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दिघरा में रिलायंस पेट्रोल पंप के मैनेजर को निशाना बनाया।
उसके साथ बेगूसराय व समस्तीपुर के लू’टेरे भी शामिल रहे। हालांकि लू’ट की राशि बरामदगी पुलिस के लिए चुनौती बनी है। अब तक की का’र्रवाई में राशि की बरामदगी नहीं होना पुलिस के का’र्रवाई पर सवाल उठाता है।
पुलिस जांच में पता चला कि लू’ट के दौरान रवि ही बाइक चला रहा था। पेट्रोल पंप के समीप से ही वह पीछा करते हुए निकला। इसके बाद दिघरा में ओवरटेक कर वा’रदात को अंजाम दिया। इसके गि’रोह में एक महिला भी शामिल है, जो दो साल पहले रवि के साथ गि’रफ्तार हुई थी।
पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि कहीं रवि व उसके गि’रोह के ब’दमाशों का न’क्सली कनेक्शन तो नहीं है। क्योंकि पूर्व में भारी मात्रा में पि’स्टल की गो’लियां बरामद की गई थी। इससे कई तरह का सं’देह उत्पन्न हो रहा।
इस दिशा में पुलिस की जां’च चल रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल लू’ट में उसकी संलिप्तता मिलने पर उसे न्या’यिक हि’रासत में भेज दिया गया है। हालांकि पुलिस उसे रिमांड पर लेकर भी प’ूछताछ करेगी। इसके लिए जल्द ही कोर्ट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
