भोजपुर जिले उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से दु’ष्कर्म का मामला सामने आया है । पीड़िता अपने घर से खेत मे शौ’च करने जा रही थी। इस दौरान गांव के ही एक यु’वक ने छा’त्रा को पहले गमछा से मुं’ह बां’धा, फिर उसे खेत में ले जाकर दु’ष्कर्म किया । पी’ड़िता दलित समुदाय से आती है। वह सातवीं क्लास की छात्रा है।

दु’ष्कर्म करने के बाद आरोपी युवक छात्रा को ध’मकी देते हुए भाग निकला । वा’रदात के बाद पी’ड़िता ने माता-पिता को पूरी बात बताई । इसके बाद परिजन बेटी को लेकर महिला थाना पहुंचे ।

छात्रा के बयान पर नामजद प्राथमिकी द’र्ज की गई है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पूरा मामला 19 मार्च होली के दिन की है ।

परिजनों ने बताया कि बच्ची घर के बगल में ही शौ’च के लिए निकली थी। इस दौरान गांव के ही एक युवक ने उसे पकड़ लिया। फिर मुं’ह बांध कर खेत लेकर चला गया। पीड़िता का मेडिकल जांच सोमवार को सदर अस्पताल में क’राया गया है। इसके बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराई गई है।

