पाकिस्तान : बीच चौ’राहे पर हिं’दू लड़की की गो’ली मा’रकर ह’त्या

पाकिस्तान में अ’ल्पसंख्यक हिं’दुओं पर अ’पराध के मा’मले थम नहीं रहे हैं। ताजा मामला सिंध प्रांत का है। यहां एक हिंदू लड़की की गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बदमाश ल’ड़की का अ’पहरण करने की कोशिश कर रहा था। नाकाम रहने पर ब’दमाश ने उसे गोली मारकर मौ’त के घा’ट उतार दिया।

jagran

मृ’तका की पहचान 18 वर्षीय पूजा ओद के रूप में हुई है। ‘द फ्राइडे टाइम्स अखबार’ में छपी रिपोर्ट की माने तो ये घ’टना सुक्कुर के रोही इलाके की है। बेखौफ ब’दमाश ने बीच चौराहे पर ही पूजा के अ’पहरण की कोशिश की थी, पूजा ने जब इसका वि’रोध किया तो आ’रोपी उसे गो’ली मा’रकर फ’रार हो गया।

पाकिस्तान में इस तरह की ये पहली घ’टना नहीं है। मा’नवाधिकार कार्यकर्ताओं ने बताया कि हर साल सैकड़ों इसाई और हिंदू लड़कियों का इस्लाम में ज’बरन धर्मांतरण किया जाता है। उनका कहना है कि देश के अल्पसंख्यक समुदाय लंबे समय से ज’बरन विवाह और धर्मांतरण के मुद्दे का सामना कर रहे हैं।

कई मानवाअधिकार संगठनों ने इसके लिए पाकिस्तान सरकार की आलोचना की है। संगठनों ने कहा है कि पाकिस्तानी सरकार हिंदू और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अपराधों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।

इससे पहले सिंध में प्रांतीय सरकार ने जबरन धर्मांतरण और विवाह को प्रतिबंधित करने का प्र’यास किया था। हालांकि, धार्मिक प्रदर्शनकारियों ने यह कहते हुए बिल का विरोध किया कि लड़कियां मुस्लिम पुरुषों के प्यार में पड़ने के बाद ही धर्म परिवर्तन करती हैं।

पाकिस्तान की पत्रकार नायला इनायत ने ट्वीट कर लिखा, ‘पाकिस्तान में आए दिन हिंदू और इसाई बेटियों का जबरन अ’पहरण, धर्मांतरण और शादी की जाती है। पाकिस्तान ये सब तमाशबीन बनकर देखता रहता है। वाहिद लशारी ने अपहरण का विरोध करने पर 18 साल की पूजा की गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी।’

पाकिस्तान में हिंदुओं की कुल आबादी 1.6 फीसद है। पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो के मुताबिक, सिंध प्रांत में हिंदुओं की संख्या 6.51 फीसद है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading