बिहार में बे’खौफ अ’पराधियों ने एक बार फिर से जन प्रतिनिधि को निशाना बनाया है। मा’मला बांका से जुड़ा है जहां कटोरिया प्रखंड के जमदाहा हटिया के समीप बांका के दोमुहान पंचायत की मुखिया रेखा देवी के पति ज्योतिष महतो की निर्मम ह’त्या कर दी गई। बाइक सवार चार अ’पराधियों ने ब’म और गो’ली से ता’बड़तोड़ हमला कर मुखिया पति को मौ’त के घाट उ’तार दिया।

घ’टना के बारे में बताया जा रहा है कि मुखिया पति पान दुकान से पान खाकर जैसे ही अपनी स्कॉर्पियो की ओर जाने लगे पहले से घा’त लगाए अपराधियों ने पहले ब’म से ह’मला कर दिया जिससे वो वहीं ढेर हो गये।

इसके बाद दो हथियारबन्द अपराधियों ने उनकी कनपट्टी में गो’ली मा’र दी जिससे उनकी घ’टनास्थल पर ही मौ’त हो गयी। गो’ली और ब’म की गूंज होते ही हटिया और आसपास के क्षेत्र में भगदड़ सी स्थिति उत्पन्न हो गयी और लोग बचने की फिराक में इधर उधर भागते दिखे।

घ’टना की जनकारी होते ही मुखिया के परिजन सहित बहुत सारे लोग घ’टना स्थल पर पहुंचे। इस बीच पुलिस को भी घटना की जानकारी मिली जिसके बाद एसपी सहित कटोरिया, बांका और कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छा’नबीन ने जुट गयी है। कुछ चश्मदीदों ने बताया कि अ’पराधियों ने जिस अंदाज में घ’टना को अं’जाम दिया है वैसे में लगता है कि उनको पहले से ही इस बात की जानकारी थी।

घटना को अंजाम देने के साथी हथियारबन्द अ’पराधी ह’थियार लहराते हुए जयपुर -देवघर रोड की ओर बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने शव को प’रिजनों के साथ देर रात पो’स्टमॉर्टम के लिये बांका सदर अस्पताल भेजा। घ’टना को लेकर मृ’तक के बड़े भाई नकुल महतो ने बताया कि ज्योतिष बांका से कटोरिया के करझोउसा होते हुए जमदाहा हटिया आया हुआ था, इसी दौरान ये घ’टना हुई।

इस बाबत बांका के एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि घ’टना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ घ’टनास्थल का मुआयना करने के बाद अ’पराधियों कि गि’रफ्तारी को लेकर छा’पेमरी जारी है लेकिन अब तक किसी की गि’रफ्तारी नहीं हो सकी है। एसपी ने बताया कि अ’पराधियों की गि’रफ्तारी के लिये विशेष टीम का गठन किया गया है जो लगातार छा’पेमारी कर रही है।
