मुजफ्फरपुर : बिहार दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित कई आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान खुदीराम बोस स्टेडियम से समाहरणालय परिसर तक प्रभात फेरी निकाली गई।

वहीं खुदीराम बोस स्टेडियम में बिहार दिवस पर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। इसके पश्चात बच्चों के बीच घोड़ा दौड़, सुई धागा दौड़, चम्मच दौड़ और म्यूजिकल चेयर जैसे कई प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इस कार्यक्रम में शहर के जाने-माने गायक नंदनी सिन्हा, शेखर अरोड़ा, महफूज, सदाकत व कई अन्य कलाकारों ने अपनी गायकी से समा बांध दिया। वहीं दर्शकों ने तालियों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। मंच का संचालन गोपाल फलक द्वारा किया गया।
वहीं डीपीआरओ कमल सिंह ने कहा कि बिहार दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें पदाधिकारियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिए। शाम में समाहरणालय परिसर में रंगोली ,दीपोत्सव का कार्यक्रम होगा साथ ही कला जत्था की टीम द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति भी की जाएगी।
डीएसओ जयनारायण कुमार ने कहा आज के दिन पूरा बिहार बिहार दिवस मना रहा है। आज के ही दिन बिहार राज्य की स्थापना हुई थी। बिहार दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला प्रशासन की ओर से भाग लेने वाले विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति-पत्र और उपहार दिया गया।



