खुलासा : बेतिया पुलिस की पिटाई से नहीं मधुमक्खियों के काटने से हुई थी डीजे संचालक की मौ’त!

बिहार का बेतिया जिले के बलथर थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने डीजे संचालक की मौ’त के बाद पुलिस स्टेशन में तो’ड़फोड़ की। इसके बाद थाना फूंक दिया था। यह सब डीजे संचालक की पुलिस हि’रासत में कथित पि’टाई के कारण हुई मौ’त की वजह से हुआ था।

बेतिया: पुलिस की पिटाई से नहीं मधुमक्खियों के काटने से हुई थी डीजे संचालक की मौत! सीसीटीवी फुटेज से खुलासा

लोगों के आ’क्रोश के कारण पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर भाग गए थे। वहीं एक पुलिसकर्मी की ह’त्या कर दी गई थी। अब इस घ’टना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि डीजे संचालक की मौत का कारण मधुमक्खियां हैं।

 

दरअसल, वीडियो फुटेज बलथर थाने के सीसीटीवी कैमरा का बताया जा रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि हो’ली के दिन हि’रासत में लिया गया डीजे संचालक अनिरूद्ध यादव थाने के चापाकल पर पानी पी रहा है। इस दौरान उसे मधुमक्खियां काटने लगी।

इनसे बचने के लिए वह इधर-उ’धर भाग रहा है। उसे मधुमक्खियों के डंक से बचाने के लिए पुलिसकर्मी को उसके ऊपर कंबल डा’लते हुए देखा जा रहा है।

बता दें कि बाद में डीजे संचालक की मौ’त हो गयी थी। पुलिस ने मधुमक्खियों के काटने से मौत की बात कही थी। लेकिन ग्रामीणों की भी’ड़ ने पुलिस पिटाई से मौत का आरोप लगाकर बवाल किया था।

थाने पर हमला बोल दिया था। तो’ड़फोड़ और आगजनी की थी। एक हवलदार की भी ह’त्या कर दी गई थी। हालांकि ‘हिन्दुस्तान’ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर शनिवार की दोपहर को पुलिस कस्टडी में अनिरुद्ध यादव की मौ’त होने का आ’रोप लगा। पुलिस ने मधुमक्खी के काटने से अनिरुद्ध की मौ’त होने की बात कही थी लेकिन ग्रामीणों का आ’क्रोश टूट पड़ा। आ’क्रोशितों ने हरवे हथियार से लैस होकर थाने पर हमला बोल दिया। इस दौरान पुरुषोतमपुर थाने में तैनात हवलदार रामजतन राय (50) की मौत सिर में लगे गं’भीर ज’ख्म से हो गई थी। पुलिस का कहना है कि रामजतन राय के सिर में गो’ली मा’री गयी है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.