एक बार फिर ज’लता बंगाल : बीरभूम में द’र्जनों घरों में आ’गजनी, 10 लोग जिं’दा ज’ले

बंगाल के बीरभूम में तृणमूल नेता की ह’त्या के बाद भ’ड़की हिं’सा में 10 लोगों की जान चली गई। बागुती गांव में TMC नेता भादू शेख के म’र्डर के बाद गु’स्साए लोगों ने दर्जनों घरों में आ’ग ल’गा दी। जिसमें 10 लोग जिं’दा जल गए। पुलिस को एक ही घर से 7 ला’शें मिली हैं।

बीरभूम के बागुती गांव में आगजनी के बाद आग बुझाते दमकलकर्मी।

पुलिस ने बताया कि भादू शेख की ह’त्या के मामले में एक व्यक्ति को गि’रफ्तार किया गया है। इसके अलावा एसडीपीओ रामपुरहाट को हटा दिया गया है। घ’टना के बाद बीरभूम के जिलाधिकारी, दमकल अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

बीरभूम की घ’टना को लेकर बंगाल के BJP अध्यक्ष सुकांतो मजूमदार ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि इस घटना पर गृह मंत्रालय ने बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

इस मामले में जांच के लिए SIT का गठन किया गया है। इसमें ADG वेस्टर्न रेंज संजय सिंह, CID ADG ग्यानवंत सिंह और DIG CID ऑपरेशन मीरज खालिद शामिल हैं।

भादू शेख तृणमूल कांग्रेस के रामपुरहाट से पंचायत नेता थे। सोमवार रात को शेख स्‍टेट हाईवे- 50 पर जा रहे थे, इसी दौरान उन पर बम फेंका गया। इसके बाद उन्‍हें रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन अस्‍पताल में डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृ’त घो’षित कर दिया।


पश्चिम बंगाल भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है। इसमें बंगाल में चुनाव के बाद की हिंसा और बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति पर उनके हस्तक्षेप और कार्रवाई का आग्रह किया गया है।

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा की एक घ’टना 13 मार्च को हुई थी। जब हाल ही में चुने गए दो पार्षदों को सरेआम गो’ली मा’र दी गई थी। इनमें से एक TMC और दूसरा कांग्रेस पार्टी से था। TMC नेता अनुपम दत्ता उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी नगर पालिका के वार्ड नंबर 8 के पार्षद थे। वहीं, कांग्रेस पार्षद तपन कंडू पुरुलिया के झालदा में चार बार जीत चुके थे। दोनों को बाइक सवार युवकों ने गो’ली मा’री थी। TMC नेता की ह’त्या की पूरी घ’टना कैमरे में कै’द हो गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading