पटना : भाजपा ने दो बड़े नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता, छह साल के लिए निष्कासित

पटना। बिहार विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए भाजपा ने दो नेताओं को छह वर्षों के लिए निकाल दिया है।

का’र्रवाई की चाबुक जिन नेताओं पर चली है उनमें पूर्व एमएलसी सच्चिदानंद राय और बीजेपी सांसद छेदी पासवान के पुत्र रविशंकर पासवान का नाम है। हालांकि भाजपा ने मधुबनी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे सुमन महासेठ पर अभी का’र्रवाई नहीं की है।

सच्चिदानंद भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ सारण से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, रविशंकर पासवान रोहतास से भाजपा प्रत्याशी संतोष सिंह के खि’लाफ ताल ठोक रहे हैं। रविशंकर अभी तक भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य थे। बिहार भाजपा अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल के आदेश पर प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा ने कार्रवाई के संबंध में पत्र जारी किया है।

पूर्व विधान परिषद पर कार्रवाई के संबंध में जारी लेटर में पार्टी ने कहा है कि सच्चिदानंद राय स्थानीय निकाय के तहत होने वाले चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। सच्चिदानंद राय का यह कार्य दल विरोधी है।

ऐसा करना अनुशासन के खिलाफ है। इससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। ऐसे में दल विरोधी कार्य के लिए बिहार भाजपा अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल के आदेशानुसार छह साल के लिए पूर्व एमएलसी सच्चिदानंद राय को बीजेपी से निष्कासित किया जाता है।

वहीं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविशंकर पासवान पर भी एनडीए प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के साथ दल विरोधी कार्य करने का आरोप लगा है। रविशंकर पासवान रोहतास से भाजपा प्रत्याशी संतोष सिंह के खिलाफ ताल ठोक दी है।

इसी को लेकर सच्चिदानंद राय को छह साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। बता दें कि सच्चिदानंद राय भाजपा सांसद छेदी पासवान के पुत्र हैं। छेदी पासवान बिहार की सासाराम लोकसभा के सांसद हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading