पटना। पटना के मलाही पकड़ी चौक, कंकड़बाग में लापीनोज पिज्जा और वाट-अ बर्गर शॉप का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज, तुर्की मुजफ्फरपुर के संस्थापक व पूर्व चीफ कमिश्नर भारत सरकार डॉ.मनोज कुमार ने शॉप का फीता काटकर विधिवत रूप से उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि आज यहां पर आकर मुझे बड़ी प्रसन्नता हुई। इस लापीनोज पिज्जा और वाट अ बर्गर शॉप खुलने से लोगों को क्वालिटी टाइम बिताने में मदद मिलेगी।
यह ब्रांड निश्चित रूप से यहां के लोगों को खूब पसंद आएगा। उन्होंने सभी प्रमोटर्स को शुभकामनाएं दी। वहीं डायरेक्टर अभिषेक आदित्य ने कहा कि वाट-अ बर्गर बेहतर ब्रांड के साथ-साथ इसकी टेस्ट अच्छी है।
मुझे खुशी है कि हमलोग पटना में अपना पहला वाट अ बर्गर आउटलेट खोला है। बहुत जल्द पूरे बिहार और झारखंड में और भी आउटलेट खुलेंगे।
फ्रेंचाइजी अमित सेठ ने बताया कि वाट-अ बर्गर का यह पहला शॉप है और लापीनोज का पांचवां शॉप है। जिसे और बेहतर करने की कोशिश की जा रही है। उद्घाटन समारोह में उपस्थित युवाओं के साथ-साथ हर उम्र के लोगों में काफी उत्साह दिखा।
इस शॉप में युवाओं के लिए पसंदीदा बर्गर के विशेष ब्रांड उपलब्ध है। साथ ही पिज्जा के लिए भी हर तरह के रेंज भी उपलब्ध है। इस मौके पर आचार्य अमित कुमार झा ने संस्था के डायरेक्टर समूह को बधाई दी।





