मुजफ्फरपुर। पहले थोक डीजल के दाम में बढ़ोतरी की गई। उसके बाद लगातार दो दिनों तक खुदरा पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ाए गए। इसके बाद आज के लिए यह एक महत्वपूर्ण सवाल है कि क्या आज भी इसके रेट बढ़ रहे हैं?
हालांकि जिस तरह के हालात वैश्विक स्तर पर अभी बने हुए हैं उससे कच्चे तेल की कीमत में राहत के संकेत तो नहीं ही मिल रहे हैं। भारत में पेट्रोल व डीजल की कीमत का सीधा संबंध अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत से है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोल व डीजल के खुदरा दामों में बढ़ोतरी की गई थी।
जहां तक मुजफ्फरपुर का सवाल है तो बुधवार को पेट्रोल 83 व डीजल 80 पैसे महंगा किया गया था। आइये अब जानते हैं कि आज यानी 24 मार्च 2022 को मुजफ्फरपुर में पेट्रोल व डीजल के क्या रेट हैं? दो दिनों के बाद गुरुवार को पेट्रोल व डीजल के खुदरा दामों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया हैद्ध यानी मुजफ्फरपुर में पेट्रोल 108.25 रुपये प्रति लीटर ही मिलेगा। यह रेट हिंदुस्तान पेट्रोलियम का है।
अन्य तेल कंपनियों का रेट भी इसके आसपास ही रहता है। नया रेट हर दिन सुबह छह बजे से प्रभावी होता है। 137 दिनों के बाद रेट में हुए बदलाव के बाद मंगलवार को यह 107.42 रुपये प्रति लीटर था। उससे पहले यानी नवंबर 2021 से लेकर 21 मार्च 2022 तक यह 106.59 रुपये हुआ करता था।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनातनी का सबसे अधिक प्रभाव किसी भी चीज पर देखने को मिला है तो वह है कच्चा तेल। चूंकि भारत अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भर है इसलिए यहां भी कच्चे तेल के महंगा होने का साफ प्रभाव दिख रहा है।
डीजल में भी कोई बदलाव नहीं है। यह भी 93.33 रुपये प्रति लीटर ही मिल रहा है। मंगलवार यानी 22 मार्च 2022 के रेट की बात करें तो यह 92.53 रुपये लीटर था। इससे पहले 137 दिनों तक इसका रेट स्थिर था। उस समय इसकी कीमत 91.73 रुपये प्रति लीटर हुआ करती थी। डीजल के थोक रेट में तो पहले ही बदलाव हो गया था। अब खुदरा रेट में बदलाव किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इसका साफ प्रभाव जरूरी उपभोक्ता वस्तुओं पर देखने को मिलेगा।
वैसे इसकी आशंका पहले से ही थी। खासकर जब पेट्रोलियम कंपनियों ने डीजल के थोक मूल्य में बदलाव किया तो उसके बाद तो यह निश्चित हो गया कि अब खुदरा मूल्य में भी बढ़ोतरी होगी। इन बदलावों से हटकर लोग अब यह सवाल पूछ रहे हैं क्या थोक मूल्यों की तरह ही 28 रुपये की बढ़ोतरी होगी? दूसरे शब्दों में कहें तो रेट के बढ़ने का क्रम 28 रुपये बढ़ने तक जारी रहेगा क्या?
