बेटी ने कहा, खाना बनने में थोड़ी देर है, पिता ने यह सुनकर जो किया, जानकर स्‍त’ब्‍ध हो जाएंगे….

पिता अपनी बेटी के लिए जान भी दे देता है। लेकिन सिवान में एक पिता ऐसा निकला जिसने बेटी की जान ही ले ली। वह भी उस बेटी की जो उसकी देखभाल करती थी। हैरान करने वाली यह घटना सिवान के गुठनी थाना क्षेत्र के भलुई गांव की है।

यहां बुधवार की शाम एक किशोरी की हत्या उसके पिता ने गला दबाकर कर दी। भोजन के लिए पूछने पर महज 14 साल की श्वेता ने पिता को थोड़ी देर ठहरने को कहा था। इतने में पिता आगबबूला हो गया और उसकी पिटाई करने लगा। वह इतने पर नहीं ठहरा और ग’ला द’बाकर मा’र डा’ला।

आ’रोपित भागा नहीं और तरह-तरह के ढोंग करने लगा। इधर, चीख-पुकार सुन आसपास के लोग जुट गए। जमीन पर उसका शव पड़ा देख इसकी सूचना पुलिस को दे दी। थोड़ी देर में पुलिस पहुंची और आ’रोपित पिता को हि’रासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना लाई। श’व को पो’स्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मां के नि’धन के बाद पिता विनोद गोंड की देखरेख वही किया करती थी। ग्रामीणों की मानें तो विनोद ने कुछ वर्ष पहले इसी तरह अपने बेटे को मा’र डा’ला था और अब बेटी की भी ह’त्या कर दी। विनोद की बड़ी बेटी प्रेम विवाह कर ससुराल में रहती है। प’त्नी के नि’धन के बाद से ही वह मानसिक रूप से बीमार हो गया था।

थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि विनोद पूछताछ में सही तरीके से जवाब नहीं दे रहा है। उसकी बातें सनकी की तरह हैं। कभी कह रहा है कि मेरा दिमाग खराब हो गया है। कभी कह रहा है कि मुझे नींद आ रही है। इसे चिकित्सक से दिखाया जाएगा।

इधर घ’टना के बाद से लोग सकते में हैं। उनका कहना है कि इतनी छोटी सी बात पर कोई ह’त्‍या कर दे, यह अत्‍यंत आ’श्‍चर्यजनक है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading