मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से ग’बन के मामले में प्रा’थमिकी, जानें….

मुजफ्फरपुर। उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में करीब 100 करोड़ रुपये के गबन के मामले में बैंक के आठ अधिकारियों पर कोर्ट परिवाद के आधार पर काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने प्रा’थमिकी दर्ज की है।

थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। थानाध्यक्ष ने इस संबंध में कहा कि प्रा’थमिकी में पूर्व चेयरमैन इंद्रमोहन उतरेजा, महाप्रबंधक महेंद्र कुमार, मुख्य प्रबंधक कार्मिक रमेश कुमार समेत आठ अधिकारियों को आ’रोपित किया गया है।

पुलिस का कहना है कि पूर्व आडिटर नवनीत कुमार ने कोर्ट में परिवाद दायर कराया था। इसी मामले में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिकी में कहा गया कि 125 ब्रांच में आवेदक ने आंतरिक आडिट की। इसमें बैंक की लगभग 100 करोड़ से अधिक की राशि का गबन का पता चला।

बैंककर्मियों की मिलीभगत से करीब 10 करोड़ से अधिक का लोन फर्जी दस्तावेज के आधार पर दिया गया। अंकेक्षण के दौरान यह मामला मई 2020 में सामने आया था। पूरे मामले में बैंक नियमों की धज्जियां उड़ाई गई हैं।

आवेदक ने कहा कि मई 2020 में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश होने के बाद संबंधित शाखा प्रबंधकों पर कार्रवाई के लिए तत्कालीन अध्यक्ष उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक को लिखित एवं ईमेल से इसकी शिकायत की गई, मगर कोई कार्रवाई नहीं हो सका। इसके बाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया। अब पुलिस मामले की जांच कर आरोपितों पर कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.