पटना : हैदराबाद के बोयागुड़ इलाके में बुधवार को कबाड़ गोदाम में आग लगने की वजह से बिहार के 11 मजदूर जिं’दा जल गए थे। उन 11 मजदूरों में से 6 मजदूरों के शव को गुरुवार को हैदराबाद से वि’मान से पटना लाया गया। पटना एयरपोर्ट पर जिला प्रसाशन के द्वारा एम्बुलेंस से सभी श’वों को उनके घर भेजा गया।

गुरुवार को जिन मजदूरों के श’व पटना आये उनमें से 4 सारण और 2 कटिहार के हैं। जिला प्रसाशन द्वारा एम्बुलेंस के माध्यम से उनके श’वों को घर तक भेजा गया। कटिहार से पटना पहुंचे मजदूर के परिजन मनीष महलदार ने बताया कि उनके परिवार के दो लोग वहां थे जो पिछले 4 -5 सालों से काम कर रहे थे।

उनको सूचना मिली कि आग लगने के कारण उनके परिजन की मौ’त हो गयी है। परिजन मनीष ने यह भी बताया कि वहां की सरकार के द्वारा ही प’टना भेजने का बंदोबस्त किया गया था और वहीं पर पो’स्टमार्टम भी कराया गया था।

मृ’तक के परिजन मनीष ने यह भी कहा कि अभी कुछ सहायता राशि नहीं मिली है। सरकार कुछ सहायता राशि दे जिससे उनका भला हो सकेगा।

कटिहार के एम्बुलेंस चालक ने यह बताया कि जिला प्रसाशन के द्वारा मजदूरों के श’व को भेजा जा रहा है जिनमें दो कटिहार के और चार छपरा के हैं। मालूम हो कि बुधवार को हुए इस द’र्दनाक हा’दसे में बिहार के छपरा जिले के सबसे अधिक आठ म’जदूर म’रे थे।
