नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के NH-20 के समीप कारगिल चौक पर मॉब लिं’चिंग के शिकार हुए यु’वक के श’व रखकर गुरुवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान आ’क्रोशित ने सड़क जा’म कर दिया।

दरअसल, सिलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत नियामतनगर गांव में बुधवार को मॉ’ब लिं’चिंग की घ’टना हुई थी। भीड़ ने ई-रिक्शा की बैटरी चोरी के आ’रोप में दो कथित ब’दमाशों की ज’मकर पि’टाई कर दी थी।


जिसमें एक युवक की मौ’त हो गई थी। मृ’तक की पहचान हरनौत थाना क्षेत्र निवासी नंदकिशोर प्रसाद का (18) वर्षीय पुत्र कारू कुमार के रूप में किया गया था। कारू का परिवार पिछले 30 सालों से दीपनगर थाना क्षेत्र के सिपाह मोड़ के पास रहता है।

श’व को पुलिस के द्वारा पो’स्टमार्टम कराकर प’रिजनों को सुपुर्द कर देने के बाद आज परिजनों ने श’व को दीपनगर के कारगिल चौक के पास रखकर जा’म लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि कल का कारू को चार दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे और उसकी पी’ट-पी’टकर ह’त्या कर दी और चो’री का आ’रोप लगा दिया गया है।

परिजनों ने मुआवजे और कारू के दोस्तों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने का मांग को लेकर सड़क पर टायर जला जाम कर दिया। जिससे दोनों छोर पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।

जाम की सूचना पर पहुंची दीपनगर थाना पुलिस आ’क्रोशितों को समझाने बुझाने के प्रयास में जुट गई। दीपनगर थाना अध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि घ’टना सिलाव थाना क्षेत्र में हुआ है। युवक किराए के मकान में सिपाह मोड़ के पास रहता था। परिजनों द्वारा जो भी आ’रोप लगाया जा रहा है उस पर जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
